फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की निकासी की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की निकासी की समस्या से परेशान ढांड के ग्रामीण जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। ग्रामीण सुरेश पाल, हेमराज, नेतराम, सुनहैरी, छन्नो, नीलम, राजपति, लता, सतवती, गुड्डी, शांति, राजरानी, खुशी, बीता, राजकुमार शर्मा, जियालाल, नाथा राम, महेंद्रपाल, जयप्रकाश, राहुल चौहान, वकील पठानिया, मोनू, गौरव ने बताया कि पटवार भवन को जाने वाली सड़क पर पिछले 5 सालों से दूषित जल भरा हुआ है। जिसकी निकासी के लिए ग्राम पंचायत से लेकर जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। अधिकारी हर बार उन्हें समस्या के शीघ्र हल करने का आश्वासन देकर टरकाते आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर 2 से तीन फुट पानी का ठहराव अक्सर रहता है। जिससे सड़क ने तालाब का रूप धारण किया हुआ है, उसके बीच में से उन्हें गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

स्कूल आने जाने वाले बच्चे अक्सर पानी में पांव फिसलने के कारण गिर जाते हैं। जिससे छोटे बच्चों के पानी में डूब जाने का अंदेशा उन्हें हमेशा सताता है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के एक जगह ठहराव के चलते उसमें बदबू उठती रहती है। जिससे उनका घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। पानी से उठने वाली बदबू के कारण उन्हें गांव में महामारी फैलने का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जब तक उनकी समस्या का कोई ठोस समाधान नही हो जाता वो अनिश्चितकालीन धरने से उठने वाले नही हैं।
बीडीपीओ ढांड सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त महोदय को भज दी गई है। अगले 2 दिनों में पानी निकासी का अस्थाई समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें