फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रोजेक्ट मैनेजर (डीपीएम) टर्मिनेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत जिला प्रोजेक्ट मैनेजर (डीपीएम) नरेंद्र कुमार को सीएमओ डा. ओमप्रकाश ने टर्मिनेट कर दिया है। डीपीएम कई सालों से जिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। उन पर सीबीआई में दर्ज एफआईआर की सूचना कांट्रेक्ट में छुपाने का आरोप था। शिकायत पर एसडीएम संजय कुमार ने मामले की जांच की थी और विभाग को सिफारिश की थी कि डीपीएम को टर्मिनेट या सस्पेंड किया जाए। जिस के बाद सीएमओ ने विभाग को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा था। जिस पर विभाग की ओर से मिले निर्देशों के बाद सीएमओ डा. ओमप्रकाश ने डीपीएम को बुधवार 24 मार्च को टर्मिनेट करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

नेशनल हेल्थ मिशन में कार्यरत डीपीएम नरेंद्र कुमार को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट जयपाल रसूलपुर ने शिकायत दी थी कि डीपीएम ने अपने कांट्रेक्ट में कई महत्वपूर्ण सूचनाएं छुपाई हैं। इनमें कोर्ट में लंबित उनके खिलाफ चेक संबंधी मामले, सीबीआई में दर्ज एफआईआर की सूचना शामिल हैं। यदि यह सूचना वे दे देते तो उनका कांट्रेक्ट रिन्यू नहीं होना था। क्योंकि एनएचएम में यह नियम है कि यदि किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जाए तो संबंधित कर्मचारी का कांट्रेक्ट रिन्यू नहीं होगा। जयपाल ने कहा कि वर्ष 2016 में एफआईआर दर्ज हुई थी। केस बाद भी करीब पांच साल तक यह कर्मचारी कार्यरत रहा। जो नियमों के खिलाफ है।
सीएमओ डा. ओमप्रकाश ने पुष्टि करते हुए बताया कि डीपीएम को एसडीएम की सिफारिश व विभाग से मिले मार्गदर्शन के बाद टर्मिनेट कर दिया गया है। उन पर कांट्रेक्ट में एफआईआर जैसी सूचनाएं छिपाने का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें