फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल में बच्चों ने की जमकर मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
खुराना रोड स्थित शैमरॉक पब्लिक स्कूल में रविवार को सेमी ओलंपिक स्तर के स्वीमिंग पूल का उद्घाटन किया गया। केंद्र सरकार के जल संसाधन मंत्रालय से जुड़े सुमीर चावला के साथ दो बच्चों ने इस पूल का शुभारंभ किया। स्वीमिंग के खिलाड़ी एवं कोच अजय को इसके संचालन की जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय स्तर पर स्वीमिंग में मेडल विजेता कोच अजय ने बताया कि यह अपनी तरह का कैथल का पहला पूल होगा। इसमें बच्चे तैराकी की बारीकियां सीख सकेंगे। उन्होंने कहा कि तैराकी खेल में बच्चों का भविष्य उज्ज्वल है। अब यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर के तैराक तैयार हो सकेंगे। जैसे ही स्वीमिंग पूल का शुभारंभ हुआ, उसी समय बच्चे इसमें कूद पड़े और कई घंटे तक पानी में जमकर धमाल मचाया। बच्चों ने रविवार को छुट्टी के दिन तैराकी का आनंद लिया और ऊंचे झूलों से कूदकर जल क्रिडाएं कीं।
विज्ञापन

स्कूल की प्रिंसिपल नीलम मौदगिल ने बताया कि स्वीमिंग को बढ़ावा देने के लिए इसका शुभारंभ किया गया है। यहां सुरक्षा के लिए दस गार्ड सहित सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं। बच्चे इसका खूब आनंद ले रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन के सचिव गुगन, हरियाणा स्विमिंग कोच एसोसिएशन से नवीन कुमार, एसएचओ सिटी शिव कुमार, अश्वनी शर्मा, राजन सेठ, राहुल, गुगन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें