फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 28.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एफसीआई, रेलवे व अन्य विभागों में नौकरी लगवाने का झूठा आश्वासन देकर चार आरोपियों ने 28.50 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव बरटा निवासी दिलबाग सिंह ने सदर थाना में शिकायत दी कि वह ठेकेदार के माध्यम से पल्लेदार का कार्य करता है। गांव गाजूवाला जिला फतेहाबाद निवासी जनकराज व सामण जिला रोहतक निवासी ओमबीर उसके रिश्तेदार हैं। इन लोगों ने उसे व उसके अन्य कई रिश्तेदारों व जानकारों को एफसीआई व अन्य विभाग में नौकरी दिलावाने के लिए अक्टूबर 2018, फरवरी व अप्रैल 2019 में रुपये लिए हुए हैं। नौकरी दिलवाने की एवज में जो रुपये व जिस पद हेतु रुपये लिए थे। उसमें दिलबाग से एफसीआई में पल्लेदार के लिए 425000, महाबीर से पल्लेदार के लिए 350000, संदीप सौंगरी से पल्लेदार के लिए 250000, मनोज नौच से पल्लेदार के लिए 200000, पल्लेदार के लिए कल्याण सिंह बेलरंखा, गुरमेल सिंह भूलन से रेलवे में एसआई के लिए 650000, बड़ौदा निवासी राहुल से हरियाणा पुलिस के लिए 275000, अजय बुढाखेड़ा से ग्रुप डी के लिए 200000, रेवर निवासी बलिंद्र से ग्रुप डी के लिए 150000 रुपये की ठगी का आरोप है। लेकिन किसी को न तो नौकरी मिली है और न ही रुपये वापस मिले हैं। आरोपी निर्दोष ने खुद को रामविलास पासवान का पीए बताकर एससीआई में पल्लेदार की नौकरी दिलवाने का जिम्मा लिया था। पुलिस ने निर्दोष के अलावा आरोपी फतेहाबाद के गाजूवाला निवासी जनकराज, सामण निवासी ओमबीर व बिहार के सीवान के गांव भंतापोकर निवासी विनोद भगत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें