फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रेंटिस के लिए एडीसी ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी सतबीर सिंह कुंडू ने अधिकारियों की बैठक लेकर सरकार की अप्रेंटिस पर काम करने वाले प्रशिक्षु युवाओं के संबंध में आवश्यक निर्दश दिए। एडीसी ने कहा कि योजना के तहत विभागाध्यक्ष अपने स्टाफ की संख्या के अनुसार 10 प्रतिशत प्रशिक्षु लगाना सुनिश्चित करें। आगामी 20 मार्च तक प्रशिक्षु रखने की सभी प्रक्रिया पूर्ण कर लें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही व देरी नही होनी चाहिए। इस व्यवस्था से जहां युवाओं को अप्रेंटिसशिप योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का मौका मिलेगा, जो उनके भविष्य में काम आएगा। साथ ही संबंधित विभागों में भी कर्मचारियों की कमी पूरी होगी।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने डीईटीसी, आरटीए, टीओ, विकास एवं पंचायत विभाग, जिला सैनिक बोर्ड, बिजली, हैफेड, वेयरहाउस, को आपरेटिव बैंक, नगरपालिका सहित उन सभी विभागों को निर्देश दिए कि जिन्होंने अभी तक इस योजना के तहत प्रशिक्षु नहीं रखे हैं, वे निर्धारित तिथि से पहले प्रशिक्षु रख लें। इस अवसर पर एसडीएम कलायत विरेंद्र ढुल, डीएसपी कुलवंत सिंह, प्रिंसीपल सतीश मछाल, लक्ष्मी पंडित सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें