फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरकेएसडी की मातृ संस्था राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव..

विज्ञापन
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज प्रबंध समिति की मातृ संस्था राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन था। जिसमें प्रधान, उपप्रधान व महासचिव पद के लिए दो-दो व कोषाध्यक्ष पद के लिए महज एक नामांकन पत्र आया। शनिवार को नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम दिन है। इस दिन यदि किसी ने नाम वापस नहीं लिया तो कोषाध्यक्ष पद को छोड़कर शेष तीनों पदों के लिए 2 मार्च को चुनाव संभव हैं। जिसमें 21 कॉलेजियम सदस्यों द्वारा मतदान कर तीनों पदाधिकारियों का चुनाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रिंसिपल डा. संजय गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव की प्रक्रिया दिसंबर 2020 से शुरू हो गई थी। 10 जनवरी को 21 कॉलेजियम के लिए चुनाव करवाया गया था। इसमें 21 सदस्य चुने गए थे। इसके बाद आरवीएस के संविधान व हरियाणा सरकार के एक्ट के अनुपालना में अगले चरण में आरवीएस की प्रबंध समिति का चुनाव किया जाना है। इसके लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र भरवाए गए। जिसमें छंटनी के बाद प्रधान पद के लिए कॉलेजियम नंबर 15 से साकेत मंगल व कॉलेजियम नंबर 12 से राधाकृष्ण मित्तल, उपप्रधान पद के लिए कॉलेजियम नंबर 2 से अश्वनी शोरेवाला व कॉलेजियम नंबर 9 से मुकेश निरवानी एडवोकेट, महासचिव के लिए कॉलेजियम नंबर 4 से चंद्रभान मित्तल व कॉलेजियम नंबर 11 से पंकज बंसल ने नामांकन पत्र भरे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए केवल एक उम्मीदवार सुनील चौधरी का नाम कॉलेजियम नंबर 19 से भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें