फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगभग दो साल बाद बहाल हुई जम्मू-कटरा बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला वासियों के लिए राहत की खबर है। रोडवेज विभाग की ओर से जम्मू कटरा के लिए बस सेवा बहाल की गई है। इसका संचालन रविवार से शुरू हो रहा है। अब यात्रियों को कैथल से कटरा के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। विदित रहे कि दो साल पहले बसों की कमी के चलते कैथल से जम्मू कटरा के लिए बस सेवा बंद कर दी गई थी। विभाग ने दो साल बाद इस बस सेवा के संचालन की पूरी तैयरी कर ली है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कटरा के लिए दो बसों को लगाया गया है। एक बस कैथल से चलेगी तो दूसरी गाड़ी कटरा से कैथल के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

विभाग ने सुबह सात बजे कैथल से कटरा के लिए बस की समय सारणी निर्धारित की है। वहीं यात्रियों की सुविधानुसार निर्धारित समय सारणी को आगे पीछे किया जाएगा।
ये रहेंगे रूट
कैथल से पिहोवा, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, जालंधर, लुधियाना, पठानकोट के रास्ते से होते हुए बस कटरा पहुंचेगी।
जीएम अजय गर्ग ने कहा कि यात्रियों की मांग के बाद कटरा के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है। इससे निश्चित तौर यात्रियों को सुविधा मिलेगी। कटरा के लिए बस का संचालन रविवार से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें