वीरवार से राजकीय पीजी कालेज में तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा महोत्सव आरंभ होने जा रहा है। इसके लिए कालेज में चार स्टेज बनाए गए हैं। जिसमें विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राएं अलग-अलग विधाओं में संस्कृति के रंग बिखरेंगे। आयोजित कार्यक्रम स्थल का प्राचार्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
प्राचार्य डॉ ऋषि पाल बेदी ने बताया कि आगामी तीन दिन तक महाविद्यालय प्रांगण में कुरुक्षेत्र जोन के युवा महोत्सव की धूम रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला कैथल व कुरुक्षेत्र के सभी कॉलेज के विद्यार्थी यहां अपनी सांस्कृतिक गतिविधियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को कला को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न कॉलेजों से आए हुए प्रतिभागी तथा उनके इंचार्ज को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसके लिए विभिन्न कमेटियों के कार्यों की देखरेख के बारे में जानकारी जुटाई गई। कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर रेनू गुप्ता ने बताया कि युवा महोत्सव को लेकर सभी विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। प्रतिभागियों के लिए प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं, ताकि वह अपने हुनर को और अधिक निखार सकें।
पहले दिन इस तरह से रहेंगे कार्यक्रम
स्टेज नंबर-1
सोलो डांस हरियाणवी पुरुष
सोला डांस हरियाणवी महिला
पॉप सांग हरियाणवी
स्टेज नंबर-2
क्लासिकल डांस सोलो
ग्रुप सांग
जनरल रितवल्स
संस्कृत ड्रामा
स्टेज नंबर-4
फोल्ड डांस हरियाणवी
फॉक सांग जनरल
क्लास्किल वॉकल सोलो