फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोनी दक्ष
विज्ञापन

कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले के 37 गांवों में महाग्राम पुस्तकालय खोले जाएंगे। ये महाग्राम पुस्तकालय उपमंडल व खंड स्तर पर खोले जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले सभी आयु वर्ग ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़कर अपने ज्ञान को बढ़ा सकेंगे। शुरूआत में ये पुस्तकालय स्कूलों में ही खोले जाएंगे। लेकिन यहां सभी नागरिकों को आने की अनुमति दी जाएगी। प्रत्येक गांव में पुस्तकालय पर तीन लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। जो कि पुस्तकालयों की सुविधाओं पर खर्च होंगे।
बता दें कि उच्चतर शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और प्रतियोगिता की तैयारी कर सके। जिले में 37 महाग्राम पुस्तकालयों के लिए करीब एक करोड़ 11 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। स्वामी विवेकानंद जिला पुस्तकालय के पुस्तकाध्यक्ष एवं नोडल अधिकारी श्याम सुंदर कौशिक ने बताया कि डीसी सुजान सिंह से विचार विमर्श कर कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन महाग्राम पुस्तकालयों में पढ़ाई करने वालों के लिए कंप्यूटर, टेबल, अलमारी, कुर्सी, पंखें आदि की व्यवस्था की जाएगी। सभी पुस्तकालयों में एक एक लाइब्रेरी कीपर रखे जाएंगे।
विज्ञापन

इन गांवों में खुलेंगे महाग्राम पुस्तकालय
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राइमरी विंग भाणा, भूना, जाखौली अड्डा, कैलरम, किठाना, खरकां, कुराड़, पाड़ला, माजरा रोहेड़ा, सजूमा, सेरधा, सिरसल, बालू, बाता, भागल, डेरा फरल, हाबड़ी, करोड़ा, कौल, क्योड़क, पबनावा, पाई, ढांड, मटौर, गुहला, धनौरी, कलायत, सीवन, नैना, राजकीय संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैना, राजौंद, पूंडरी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढांड, जड़ौला, तारागढ़, कसान, टीक, बरसाना, आगौंध की प्राइमरी में महाग्राम पुस्तकालय खुलेंगे।
विज्ञापन

37 लाइब्रेरी कीपर रखे जाएंगे
गांव में खुलने वाले 37 पुस्तकालयों लाइब्रेरी कीपर स्किल्ड भी नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए लाइब्रेरी कीपर के लिए किसी भी श्रेणी में स्नातक के साथ साथ बीलएलआई साइंस के साथ कंप्यूटर ज्ञान तथा कक्षा दसवीं तक हिंदी की जानकारी होनी आवश्यक है। पुस्तकालय में नियुक्ति के लिए संबंधित गांव के युवक युवतियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें