फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 47 आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीटीआई टीचर्स की तर्ज पर कोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश भर में की जा रही कार्रवाई के बीच कैथल में भी 47 आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर दिया गया है। विभाग ने इन शिक्षकों को बुधवार से कार्य मुक्त करते हुए नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

विदित रहे कि वर्ष 2006 में आर्ट एंड क्राफ्ट विषय के 816 पदों पर आवेदन मांगे गए। जिसमें 25 अंक का साक्षात्कार निर्धारित किया गया था। इसके बाद नियमों में बदलाव किया गया कि पदों से चार गुणा आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद 60 प्रतिशत से अधिक अंक वाले ही बुलाए जाएंगे। इस तरह के बार-बार संसोधन के चलते मामला कोर्ट में पहुंचा। इसके बाद अब इन शिक्षकों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। जिसमें जिले के 47 आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक शामिल है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह ने बताया कि विभाग के निर्देशों के बाद जिले के 47 आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षकों को कार्य मुक्त किया गया है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए गए है कि इन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें