फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल रोड के नाम पर राजकीय कॉलेज के विद्यार्थियों से टोल के नाम पर बस पास से अलग वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
जोनी दक्ष
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा रोडवेज की बसों के बस पास के लिए डा. भीमराव आंबेडकर राजकीय कॉलेज के विद्यार्थियों को विभाग के नए फरमान से परेशानी खड़ी हो गई है। विभाग द्वारा इन बच्चों से टोल रोड के नाम पर टोल टैक्स की वसूली के आदेश जारी किए हैं।
जबकि विद्यार्थियों का कहना है कि जिले में टोल रोड केवल हिसार-चंडीगढ़ मार्ग है। जो जिले में कलायत क्षेत्र से शुरू होकर कुरुक्षेत्र की सीमा तक है। यह शहर से कई किलोमीटर दूर बाईपास से निकाला गया है। लेकिन जो बच्चे जिले के गांव पाई से अंबाला रोड स्थित राजकीय कालेज में पढ़ते हैं, उनसे भी 180 रुपये टोल टैक्स वसूली का फरमान जारी किया गया है। जिसके लिए तर्क दिया जा रहा है कि विभाग की बसें टोल रोड से ही नहीं निकलतीं, बल्कि वे बस अड्डे पर जाने के कारण शहर के अंदर से होकर जाती हैं और यह भी टोल रोड के रुप में माना जा रहा है। जबकि अब यह रोड एनएचएआई का टोल रोड न होकर पीडब्ल्यूडी के पास है। इस फरमान से विद्यार्थियों के लिए बस पास का खर्च बढ़ गया है। विभाग के रिकॉर्ड अनुसार कैथल डिपो से जिले के अलग-अलग रूटों से लगभग पांच हजार विद्यार्थियों के बस पास बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

राजकीय कालेज के विद्यार्थियों गौरव, सचिन, राजेश, मनीष व सोनू का कहना है कि पहले उनके बस जारी किए गए हैं। अब दोबारा से टोल टेक्स के भुगतान के लिए नोटिस चस्पाया गया है। विद्यार्थियों का कहना है कालेज के बाहर बसें भी नहीं रुकतीं, लेकिन टोल टेक्स के भुगतान को लेकर दबाव बनाया जा रहा है।
इस तरह से रोडवेज की ओर से लिया जा रहा टोल टैक्स (प्रति किलोमीटर)
1-5 किलोमीटर तक 03 रुपये
16-25 किलोमीटर तक 05 रुपये
26-30 किलोमीटर तक 07 रुपये
31-50 किलोमीटर तक 08 रुपये
51-70 किलोमीटर तक 10 रुपये
विद्यार्थियों की पढ़ाई होती है प्रभावित : छात्र नेता
छात्र नेता मंजीत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों से बस पास के अलावा टोल टैक्स के लिए पैसों का अतिरिक्त भुगतान करना सही नहीं है। छात्र संगठन इसका विरोध करता है। इससे विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति पर तो असर पड़ता ही है। साथ ही मानसिक तौर भी परेशान होते है। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। विद्यार्थियों से बस पास राशि के अलावा किसी अन्य पैसों का भुगतान नहीं करना चाहिए।
विभाग टोल की राशि कराता है जमा : नाथी राम
ट्रैफिक ब्रांच के कर्मचारी नाथी राम का कहना है कि विभाग की बसें बाईपास से न होकर शहर के अंदर से ही जाती हैं। बस अड्डे से कॉलेज तक या आगे जो बस इस रूट पर जाती हैं। विभाग उसके लिए टोल की राशि जमा करवाता है। विद्यार्थियों के लिए बस अड्डे से अंबाला रोड या नरवाना की ओर जाने वाले रोड के लिए ही टोल टैक्स देने की बात कही गई है। अब यह उनकी जानकारी में नहीं है कि बाईपास से अलग पुराना अंबाला रोड एनएचएआई टोल रोड है या नहीं। वे इस संबंध में विभाग से मार्गदर्शन लेकर ही कुछ बता सकेंगे।
विज्ञापन

बस पास इंचार्ज अजय का कहना है कि उनके पास रूट निर्धारित करके ट्रैफिक ब्रांच द्वारा किराये की सूची भेजी गई है। उसी अनुसार टोल टैक्स की राशि के लिए विद्यार्थियों को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें