फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कष्ट निवारण समिति की बैठक के स्थगित होने के बावजूद लघु सचिवालय पहुंचे भाकियू नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक स्थगित होने के बावजूद बावजूद भाकियू नेता परिवहन मंत्री का विरोध करने के लिए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां किसानों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उसके बाद लघु सचिवालय में किसानों ने बैठक आयोजित की। जिसमें किसानों ने गांव गांव जाकर लोगों को जाम में शामिल होने का न्यौता देने का फैसला लिया।
विज्ञापन

भाकियू नेता प्रधान होशियार गिल, रामफल, जोगिंद्र सिंह, जियालाल, ईशम सिंह व संदीप मानस भाल ने कहा कि मंत्री नहीं आए, लेकिन वह तो विरोध के लिए आए हैं। जब तक कानूनों को लेकर मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक भाजपा नेताओं का विरोध जारी रहेगा। प्रधान होशियार सिंह गिल ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को गांव कुतुबपुर, रोहेडियां, चंदाना, कैलरम, सारन, देवबन, शेरू खेड़ी, हरसौला, प्यौदा, सेगा, ढयोड खेडी, नरड़, शेरगढ़, देवीगढ़ व कैथल अनाज मंडी का दौरा किया और लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में तितरम मोड़ पहुंचने का अनुरोध किया। इस अवसर पर जिला प्रचार मंत्री राजेश कैलरम, ब्लॉक प्रधान नरेश मलिक, विजय मलिक, जसविंद्र हरसौला व मंजीत करोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें