फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को अमेरिका भेजने की बजाय छोड़ दिया जंगलों में

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मुन्नारेहड़ी निवासी एक युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने उससे 13 लाख रुपये ठग लिए। बाद में उसे अवैध तरीके से जंगलों में छोड़ दिया, जहां से अमेरिका की पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। मामले में पूंडरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांववासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने मूंदड़ी निवासी मुनीष और जड़ौला निवासी अंकुश से 13 लाख रुपये में बात तय की। तीन मई 2019 को उसने मुनीष को चार लाख व दस्तावेज दिए। बाकी रुपये अमेरिका पहुंचने और वहां काम दिलाने के बाद देने की बात तय हुई। आरोपी ने उसे फ्लाइट में बैठा दिया, लेकिन 6 लाख रुपये और देने की उसके परिवार से मांग की। इस पर उसके परिजनों ने अंकुश जडौला को 2 लाख 50 हजार रुपये सात मई को दिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसे जंगलों में छोड़ दिया। उसके बाद तीन लाख रुपये मुनीष का भाई रिंकू उसके पिता से ले गया। कुल 13 लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने उसकी कोई मदद नहीं की और उसे जंगलों के रास्ते में भटकाया। बाद में उसे एमिग्रेशन वालों ने पकड़ कर थाने में बंद कर दिया। 20 अक्टूबर 2020 को अमेरिकन सरकार ने उसे भारत वापस भेज दिया। यहां आकर उसने आरोपियों से बातचीत की तो उसे धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें