फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संगठनों ने जिले में 10 हजार से ज्यादा किसानों को दिया है चक्का जाम आंदोलन में शामिल होने का निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी चक्का जाम आंदोलन के लिए किसान संगठन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। शुक्रवार को किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने जिले के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। दूसरी ओर प्रशासन ने 700 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं भाकियू जिला अध्यक्ष होशियार सिंह गिल ने बताया कि जाम में शामिल होने के लिए जिलेभर में 10 हजार से ज्यादा किसानों को निमंत्रण दिया गया है। किसानों संगठनों को 12 बजे से पहले धरना स्थल पर पहुंचने का निमंत्रण दिया गया है। इसके लिए यूनियन द्वारा कई दिन से अभियान चलाया गया है। ज्यादातर किसानों को ट्रैक्टर लेकर पहुंचने के लिए कहा गया है। अन्य दोपहिया और चार पहिया वाहनों से भी किसान पहुंचेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने जिले के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। किसान संगठन ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर गांवों में पहुंचे और दिनभर बैठकों का दौर चला। दूसरी ओर प्रबंधन द्वारा भी अधिकारियों और कर्मचारियों को जाम के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
खापों का भी किसानों को खुला समर्थन
जिले में खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी किसानों द्वारा लगाए जाने वाले जाम को खुला समर्थन दिया है। सर्वजात सर्वखाप के प्रदेश प्रवक्ता भरत सिंह बेनीवाल ने कहा कि सभी खापों को किसान आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है। जाम समर्थन के अलावा किसानों द्वारा तैनात किए गए वालंटियर स्थिति पर भी नियंत्रण रखेंगे। कोई शरारती तत्व किसानों के आंदोलन में न आए, इस पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

वाहनों के रूट हो सकते हैं डायवर्ट
एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि जाम लगाने वालों पर निगरानी और कानून व्यवस्था के लिए 700 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रबंधकों को भी अलर्ट किया गया है कि वे संबंधित थाना क्षेत्रों में निगरानी रखें। पुलिस की टीमों द्वारा सभी क्षेत्रों में लगातार गश्त की जाएगी। जरूरत पड़ी तो जाम के दौरान वाहनों के रूट भी डायवर्ट किए जा सकते हैं।
जिले में इन जगहों पर लग सकता है जाम
जिले में तितरम मोड़ पर किसान जाम लगाकर हिसार, चंडीगढ़, जींद व पानीपत की ओर जाने वाले मार्ग को बंद कर सकते हैं। वहीं चीका व कलायत क्षेत्रों में भी किसानों के एकत्रित होने की सूचना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें