फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के कारण लौट आया नगर परिषद का अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने बस अड्डे की जमीन पर बने मंदिर के निकट बनाए गए कमरे को गिरवाने के लिए गई नगर परिषद की टीम महिलाओं के विरोध के कारण वापस लौट गई। आज पुलिस सहायता लेकर इस अवैध निर्माण को गिरवाया जा सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिटी स्कवॉयर के लिए दे दी गई नगर परिषद की पुराने बस अड्डे की जमीन में एक मंदिर बना हुआ है। इसी मंदिर में एक कमरे का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसकी सूचना मिलने पर जेई पंकज की अगुवाई में नगर परिषद का अमला वहां पहुंचा। जेसीबी की मदद से इसे गिरवाने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर महिलाओं ने इस कार्रवाई का विरोध किया। नगर परिषद की टीम के साथ महिला पुलिस कर्मचारियों के ना होने के कारण कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई। जिस कारण टीम लौट गई।
नगर परिषद में जेई पंकज कुमार ने बताया कि अवैध निर्माण को गिरवाने के लिए टीम गई थी। दो महिलाओं ने विरोध किया। वे जेसीबी के आगे आ गईं। महिला पुलिस ना होने के कारण टीम लौट गई। अब महिला पुलिस सहायता लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें