फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के सपने को करेंगे पूरा-राज्यमंत्री कमलेश ढांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के सपने को हम सभी को मिलकर पूरा करना है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी साफ-सफाई को विशेष महत्व देते थे। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान हम सभी को सहयोग देकर इसे जन आंदोलन का रूप देना होगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा जवाहर पार्क में स्वच्छता पखवाड़ा शहरी का शुभारंभ करने के उपरांत बोल रहीं थी। इससे पहले राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीला राम, डीसी सुजान सिंह, डीएमसी कुलधीर सिंह, एसएलटी सदस्य राजेश कुमार, ईओ अशोक कुमार ने महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर राज्यमंत्री ने स्वच्छता रथ तथा विशेष सीवरेज सफाई वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
राज्यमंत्री ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की शुभकामनाएं दीं। विधायक लीला राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि स्वच्छता मानकों पर भारत को विश्व पटल पर चमकाया जाए। डीसी सुजान सिंह ने कहा कि अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखना हमें अपनी दिन चर्या में शुमार करना चाहिए। मौके पर डीएसपी कुलवंत सिंह, रविंद्र सांगवान, बीडीपीओ रोजी, कार्यकारी अभियसंता कर्णवीर सिंह, एमई राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें