सांसद नायब सैनी ने कहा कि देश की दो महान विभूतियों, जिन्होंने एक संत के रूप में इस देश ही नहीं पूरे विश्व के कण-कण में अपनी जगह बनाई है, जो बापू के नाम से प्रसिद्घ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और दूसरे महान नेता देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती है, जिसे मनाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। सांसद शुक्रवार को आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में आत्मनिर्भर भारत के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वेबिनार में जुड़े लोगों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ जिला प्रभारी कर्ण सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर भी मौजूद रहे। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के उत्थान के लिए 20 लाख हजार करोड़ रुपये के पैकेज देने की घोषणा की। ताकि देश आत्मनिर्भर बन सके। इस मौके पर अरुण सर्राफ, राव सुरेंद्र सिंह, संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, रवि तारावाली आदि मौजूद रहे।