फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Wed, 15 Apr 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजौंद क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर आठ निवासी राजेश (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ राजौंद थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के भाई शमशेर के अनुसार राजेश सोमवार शाम करीब 7:40 बजे मजदूरी कर घर लौट रहा था। अमन राणा के खेत के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी रात करीब 10:30 बजे मिली। मौके पर पहुंचने तक राजेश की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंच कर जांच की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें