कुरुक्षेत्र। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित जागरूकता रैली में हिस्सा लेते मुख्यतिथि व आयोजक
कुरुक्षेत्र। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा नशा मुक्त जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सेक्टर-3 में भव्य साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली को नगर पार्षद वार्ड-10 पंकज खन्ना तथा सेना से सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर प्रवीण सांगवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-3 से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा सिंह सभा, उमरी सड़क, सम्राट भवन, जिंदल चौक तथा सेक्टर-2 और सेक्टर-3 के डिवाइडर मार्ग से होते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निवास के सामने से गुजरकर पुनः कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-3 में संपन्न हुई।
कार्यक्रम के संयोजक वार्ड-13 के पार्षद दुष्यंत बख्शी और प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक डॉ.अशोक कुमार वर्मा मुख्य रूप से रहे। मुख्यातिथि पहुंचे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर प्रवीण सांगवान ने कहा कि स्वास्थ्य सर्वोपरि है। स्वस्थ व्यक्ति ही परिवार समाज और राष्ट्र का कल्याण कर सकता है। कार्यक्रम के संयोजक वार्ड-13 के पार्षद दुष्यंत बख्शी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि हम साइकिल का प्रयोग करें ताकि देश के विकास में हमारा कुछ योगदान हो। इतना ही नहीं इसके साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी होता है। डॉ.वर्मा ने कहा कि तंबाकू और अन्य नशे मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। उन्होंने नागरिकों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने तथा प्रतिबंधित नशों से संबंधित गुप्त सूचनाएं नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर देने का आह्वान किया।
कुरुक्षेत्र। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित जागरूकता रैली में हिस्सा लेते मुख्यतिथि व आयोजक