कलायत। कलायत वार्ड नंबर एक स्थित श्री रैदास तख्त हरियाणा के परिसर में रविवार को भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। रथ में सवार श्री रैदास तख्त के मुख्य महंत गुरुप्रसाद के साथ भारी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं के कारवां के साथ धार्मिक यात्रा नेशनल हाईवे से शुरू होकर श्री रैदास तख्त पर संपन्न हुई।
इस यात्रा ने वातावरण को भक्तिमय से सराबोर कर दिया। महंत गुरुप्रसाद केे जन्मदिन के उपलक्ष्य में संत परंपरा, भक्ति आंदोलन और सामाजिक सद्भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। हालांकि महंत का जन्मदिन 6 जून को मनाया जाता है। इस पल को धार्मिक समागम के साथ जोड़ते हुए यादगार बनाया गया। कई किलोमीटर लंबी इस यात्रा में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
नगरवासियों ने यात्रा का अभिनंदन करते हुए धार्मिक एकता और भाईचारे का संदेश मजबूत किया। समागम के मुख्य कार्यक्रम महंत गुरु प्रसाद ने देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे संत-महात्माओं के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास, विभिन्न वर्गों की आस्थान से जुड़े महापुरुषों के जीवन, विचारों व समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उनके साथ मुख्य रूप से महात्मा मेहर दास, महात्मा गुरनाम दास नैना धोंस, बालकिशन दास, महात्मा तीरा दास व अन्य संत-महंत मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के संदेश आज भी समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाते हैं।
समागम की शुरुआत हवन और भंडारे से हुई। विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। श्री रैदास तख्त प्रबंध कमेटी के प्रधान डाॅ. प्रीतम कोलेखा ने तय कार्ययोजना के अनुसार विशिष्ट मेहमान डाॅ. सरस्वती चालिया, उपप्रधान धर्मपाल ज्येष्ठ, कोषाध्यक्ष सुभाष धानिया, सचिव राजेश ज्येष्ठ, राजेंद्र चौहान, सुरेंद्र धानिया, लखपत जागलान, लक्खी राम, कृष्ण कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
प्रेरणादायी संदेश देेने में सफल रही यात्रा :
श्री रैदास तख्त पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम को पार्षद कुमारी रेणु धानिया व पूर्व पार्षद विनोद जेष्ठ सहित पार्षदों, समाजसेवी संगठनों और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने मेलजोल की भावना का बड़ा पैगाम बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कार्यक्रम मेंं महापुरुषोंं को साक्षी मानते हुए शिक्षा व जागृति पर चर्चा हुई, वह आदर्श सोच का प्रतीक है। इस तरह आयोजन ने धार्मिक आस्था, एकता और भाईचारे का प्रेरणादायी संदेश दिया।
कलायत में नेशनल हाई-वे से श्री रैदास तख्त तक भव्य धार्मिक शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। संवाद
कलायत में नेशनल हाई-वे से श्री रैदास तख्त तक भव्य धार्मिक शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। संवाद
कलायत में नेशनल हाई-वे से श्री रैदास तख्त तक भव्य धार्मिक शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। संवाद