फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को चूना लगा सकते हैं साइबर ठग : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। फसल का सीजन शुरू होते ही साइबर ठग किसानों को अलग-अलग तरह के लालच देकर निशाना बना सकते हैं। इसे लेकर जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने किसानों से सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक या निजी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है। एसपी ने कहा कि किसान फसल की राशि वाले बैंक खाते में अपना या परिवार के सदस्य का मोबाइल नंबर लिंक करवाकर रखें। ओलावृष्टि या अतिवृष्टि की गिरदावरी में ज्यादा रकबा दिखाने, किसान सम्मान निधि रुकने, फ्री बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन और बिजली बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने के नाम पर आने वाले फोन से सावधान रहें। इसके अलावा सस्ती खाद-बीज, ऑनलाइन पशु खरीद, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा तथा सस्ते पुराने कृषि यंत्र, ट्रैक्टर-ट्रॉली की ऑनलाइन खरीद के झांसे में न आएं। घर बैठे फसल को महंगे दाम पर खरीदने के लालच में भी किसी अनजान व्यक्ति को बैंक संबंधी जानकारी न दें। एसपी ने कहा कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें