फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज होगा सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्तूबर को विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन पुलिस लाइन मैदान में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग की तैयारियों को गंभीरता से अंतिम रूप दें।
विज्ञापन

एडीसी डॉ. सुशील कुमार मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उनके साथ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी गुलजार मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एडीसी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री की ओर से विकसित भारत 2047 का सामुहिक संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही स्थानीय अतिथियों की ओर से सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर यात्रा निकाली जाएगी। जिला नगर आयुक्त एवं नगर परिषद कैथल पुलिस लाइन मैदान में साफ-सफाई, मोबाइल शौचालयों की उपलब्धता के साथ-साथ सभी चौकों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी। जन स्वास्थ्य विभाग आमजन के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। बिजली विभाग निर्बाध बिजली व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन की ओर से प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। खेल विभाग, रेडक्रॉस, नेहरू युवा केंद्रों, आईटीआई और बीडीपीओ आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। इसे लेकर उन्होंने कार्यक्रम स्थल का दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें