फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन भीमसेन सम्मानित

Mon, 13 Oct 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के हुड्डा सेक्टर-19 में रविवार को सतप्रकाश अग्रवाल और सीडब्ल्यूसी के नवनियुक्त चेयरमैन भीमसेन अग्रवाल की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने भीमसेन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

अशोक गुर्जर ने कहा कि भीमसेन अग्रवाल लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, मुनीष कठवाड़ ने भी कहा कि भीमसेन बच्चों के विकास और उनकी शिक्षा व सुरक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।
विज्ञापन


नगर परिषद की अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुमित गर्ग नॉच ने कहा कि भीमसैन अग्रवाल सदैव समाजसेवा में अग्रणी रहे हैं और उनका अनुभव बच्चों के विकास और समाज दोनों के लिए लाभदायक रहेगा। कार्यक्रम में भीमसेन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा रहेगी और यह लक्ष्य रहेगा कि बच्चों के हितों की रक्षा हो और उनका ठीक ढंग से पालन-पोषण हो।
विज्ञापन


समारोह में हरियाणा भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, भाजपा कैथल जिला महामंत्री सुरेश संधू, विजय भारद्वाज, सतप्रकाश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, शिवनारायण गोयल, पवन गर्ग, शिव गर्ग, प्रो. ऋषि कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें