फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करंट अफेयर्स ः जागरूकता विषय पर बनाए पोस्टर

Sun, 15 Sep 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज कैथल के वाणिज्य विभाग ने करंट अफेयर्स पर जागरूकता विषय पर पोस्टर बनाओ गतिविधि आयोजित की। इसमें विशेष रूप से व्यापार, अर्थव्यवस्था और बैंकिंग को लेकर बताया। विभाग की प्रो. मनीषा सिंगला और प्रो. शशि मट्टा ने गतिविधि का संचालन किया।
विज्ञापन

बताया कि करंट अफेयर्स विभिन्न क्षेत्रों जैसे राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विवाद, वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति, नवाचार और आविष्कारों के साथ अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की एक दैनिक सूची है।

प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि व्यावसायिक मामले किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के व्यवसाय की परिसंपत्तियों, परिणामों, संभावनाओं, स्थितियों और संचालन की देनदारियों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शर्मा, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. रचना सरदाना आदि मौजूद थे।

कॉलेज में नए स्वयंसेवकों का किया स्वागत

वहीं, कॉलेज के सेमिनार हॉल में एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय गर्ग ने नए स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें एनएसएस के उद्देश्यों और समुदाय सेवा और स्वयंसेवक के महत्व के बारे में बताया। प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने नए स्वयंसेवकों का स्वागत किया और एनएसएस में भाग लेने के लाभों पर प्रकाश डाला।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश देशवाल ने उन्हें नियमित गतिविधियों और कार्यक्रमों जैसे रक्तदान, वृक्षारोपण, विशेष शिविर कार्यक्रमों और राष्ट्रीय एकता शिविरों युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य पहलूओं पर बताया। लगभग 150 स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर डॉ. हरिंद्र गुप्ता, डॉ. रघुबीर लांबा भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे। प्रोफेसर अनीता ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें