फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी पंजाबी नृत्यों से बांधा समां

Mon, 19 Sep 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
प्रस्तुति देतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 हिंदू शिक्षा समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन रविवार को हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समिति के प्रधान राजेश चौधरी के नेतृत्व में स्कूल समिति प्रधान संजय चौधरी और पियूष चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। जिसकी शुरुआत में मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया। इनमें जहां हनुमान चालीसा पर छात्राओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया तो वहीं अनेकता में एकता को दिखाते हुए विभिन्न राज्यों की संस्कृति की भी झलक दिखाई। इसके अलावा हरियाणवीं पंजाबी नृत्यों पर छात्राओं ने खूब तालियां बटोरी। प्रधान राजेश चौधरी ने कहा कि आज हिंदू शिक्षा समिति एक वट वृक्ष बन गई है। समिति द्वारा वर्तमान में चार शिक्षण संस्थाओं का कुशल संचालन किया जा रहा है। इनमें कम फीस पर अव्वल शिक्षा प्रदान की जा रही है।

स्कूल प्रबंधक अरविंद चौधरी, सुनील चौधरी, वित्त सचिव शरद चौधरी ने भी संस्था द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की। स्कूल के प्राचार्य विपिन शर्मा ने शिक्षा समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि वे समिति के सपनों को साकार करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सम्मानित होने वाली संस्था की पांच छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें