फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह-वाह गुरु गोबिंद, तू ही गुरु तू ही चेला

Sun, 18 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
विशाल नगर कीर्तन निकाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह जी के बड़ साहिबजादे अजीत सिंह व जुझार सिंह के शहीदी दिवस को समर्पित दश्मेश यूथ क्लब द्वारा दूसरा विशाल नगर कीर्तन निकाला। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा डीएवी कालोनी चीका से शुरू होकर शहर के सभी मुख्यमार्गों से होता हुआ वापिस अपने स्थल पर जाकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन


नगर कीर्तन की अगुवाई गुरु के पंच प्यारे कर रहे थे इसके पीछे पीछे भारी संख्या में श्रद्धालु चले। नगर कीर्तन के दौरान गुरुबाणी का जाप किया गया।

इस मौके पर पंजाब के सनौर से विशेष रूप से पहुंची बाबा दीप सिंह जी की गत्तका पार्टी ने गत्तका व युद्ध कला का जौहर दिखाए। इस संबंध में दशमेश यूथ क्लब के सदस्य जानकारी देते हुए विरेंद्र सिंह, अनमदीप सिंह, गुरविंद्र सिंह रणजीत सिंह भिंडर ने बताया कि आज के नगर कीर्तन के बाद शाम को गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं को चार साहिबजादे फिल्म दिखाई जाएगी व रविवार को समापन अवसर पर सुखमणी साहिब का पाठ व कथा विचार किया जाएग। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें