डीएवी कालेज चीका में शास्त्रीय संगीत समारोह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य भर में यहां वहां करवाए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला के तहत डीएवी कालेज चीका में शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पधारे विश्व विख्यात सरोद वादक पंडित पार्थो सारथी व प्रसिद्ध तबला वादक आशीष पॉल ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद तहसीलदार विजय मोहन सयाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना, उसका संरक्षण एवं संवर्धन करना है। पार्थो सारथी ने कहा कि आज के दौर में भी जब संगीत के नाम पर शोर ज्यादा किया जाता है, शास्त्रीय संगीत का महत्व बरकरार है। शास्त्रीय संगीत वास्तव में संगीत की बुनियाद है जो तपती रूहों को सुकून देता है। विश्व में भारतीय शास्त्रीय संगीत को बड़े ही सम्मान के साथ सुना और सराहा जाता है। इस कार्यक्रम में पं. पार्थो सारथी ने सरोद वादन कर अपनी कला के प्रदर्शन से उपस्थित विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उनके साथ आशीष पॉल ने तबला वादन कर उनका साथ दिया। मुख्य अतिथि व कालेज प्राचार्य ने पं. पार्थो सारथी व आशीष पॉल को सम्मानित किया गया।
कालेज के प्राचार्य डा. रमेश लाल ढांडा ने उपस्थित कलाकारों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर हर्ष मेहता, पंकज मल्होत्रा, डा. वी.के. शर्मा, प्रो. सुभाष सिंह, डा. जसवीर सिंह, डा. जसविन्द्र, डा. वीरेन्द्र पाल, प्रो. नीरज , प्रो. दलजीत सिंह सहित कालेज के स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रही।