फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू, सुविधा के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था

Sat, 13 Dec 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पिराई सत्र के शुभारंभ के दौरान रिबन काटते हुए बीजेपी की जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी। - फोटो : photo
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। दी कैथल सहकारी चीनी मिल लिमिटेड में 35वें गन्ना पेराई सत्र का शुक्रवार को पूरे विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेराई सत्र का उद्घाटन करने के साथ किसानों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

सहकारिता मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार किसान-हितैषी नीतियों पर लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गन्ने के भाव में 15 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कर इसे 415 रुपये प्रति क्विंटल करना इसका प्रमाण है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मिल द्वारा 17 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मिल ने चीनी की रिकवरी दर को पिछले वर्ष के 8.34 प्रतिशत से बढ़ाकर इस बार 9.25 प्रतिशत करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। बेहतर रिकवरी की स्थिति में इस सत्र में लगभग 1.57 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन की संभावना है। वर्तमान में मिल से 534 किसान जुड़े हुए हैं और कुल 7045 एकड़ में गन्ना खड़ा है, जिसमें 3467 एकड़ मुड्ढा और 3578 एकड़ नया गन्ना शामिल है।

मिल के प्रबंध निदेशक (एमडी) कृष्ण कुमार ने टोकन व्यवस्था की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि ज्योति सैनी ने कहा कि कैथल सहकारी चीनी मिल किसानों की मेहनत और जिले की प्रगति का आधार है। इस अवसर पर सांसद कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान, रोशन लाल, गन्ना प्रबंधक रामपाल, सतीश काजला, जितेंद्र कादियान, रामेश्वर ढुल, नछत्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मिल में गन्ना किसानों के लिए की गई व्यवस्था
n
ऑनलाइन टोकन व्यवस्था शुरू की गई है, जिससे किसान घर बैठे गन्ना ट्रॉली के लिए एडवांस टोकन ले सकेंगे।

n
अटल किसान मजदूर कैंटीन में सीजन के दौरान किसानों व ड्राइवरों को मात्र 10 रुपये प्रति थाली में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

n
उन्नत किस्मों के बीज व कीटनाशकों पर ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध है।

n
गन्ने का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

n
गन्ना विकास योजना के तहत किसानों को सहयोग देने के लिए 744.99 लाख रुपये (लगभग 7.45 करोड़ रुपये) खर्च किए जाने का प्रावधान है।

पिराई सत्र के शुभारंभ के दौरान रिबन काटते हुए बीजेपी की जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी।- फोटो : photo

पिराई सत्र के शुभारंभ के दौरान रिबन काटते हुए बीजेपी की जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी।- फोटो : photo

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें