फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फीस जमा करने के लिए लगी विद्यार्थियों की भीड़

Tue, 16 Jul 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उच्चचतर शिक्षा विभाग की ओर जारी की गई अंतिम मेरिट सूची के अनुसार सोमवार को दाखिले के फीस जमा करवाने का अंतिम दिन रहा। दाखिले के लिए फीस जमा करवाने का अंतिम दिन होने के चलते शहर के कॉलेजों में विद्यार्थियों की भारी भीड़ जुटी।

गौरतलब है कि इस बार कॉलेजों में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति अनुसार आई अंतिम मेरिट सूची के अनुसार विद्यार्थियों को दाखिला दिया दिया जा रहा हैं। इसी कड़ी में आरकेएसडी पीजी कॉलेज में भी सोमवार को दाखिले के लिए फीस जमा करवाने का अंतिम दिन रहा।
विज्ञापन


कॉलेज में दूसरी मेरिट सूची के दाखिले का अंतिम दिन होने के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी आए। यदि दूसरी मेरिट सूची के दाखिले की यह अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाती है तो 17 जुलाई को नए पंजीकरण के लिए पोर्टल फिर से खोला जाएगा और ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कॉलेज ने मास कम्यूनिकेशन, समाजशास्त्र और मनोविज्ञान जैसे नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं और इन सभी पाठ्यक्रमों में अलग-अलग 50 सीटें हैं। प्रिंसिपल डॉ. संजय गोयल ने कहा कि उन्हें दूसरी मेरिट सूची के अंत तक स्नातक कार्यक्रमों की सभी सीटें भरने की उम्मीद है और यदि कुछ सीटें खाली रहती हैं, तो छात्रों को ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया में मौका
विज्ञापन


दिया जाएगा।

डॉ. गोयल ने कहा कि छात्रों को समाजशास्त्र, मनोविज्ञान और मास कम्युनिकेशन में दाखिला लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये पाठ्यक्रम उन्हें सिविल सेवा, यूपीएससी आदि जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेंगे। साथ ही पोर्टल पर स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की पंजीकरण प्रक्रिया भी बिना किसी रुकावट के चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें