कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अब तक कॉलेज के 12 स्नातक पाठ्यक्रमों में कुल 638 छात्रों ने पंजीकरण कराया है जो कॉलेज की शैक्षणिक साख और छात्रों व अभिभावकों के विश्वास को दर्शाता है।
प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मेहला ने छात्रों की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शिता और सुगमता के साथ छात्रों को हर स्तर पर सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया में हर संभव सहायता देने के लिए अकादमिक सलाह के साथ-साथ ऑनलाइन तकनीकी सहयोग भी मुहैया कराया जा रहा है। डॉ. एसपी वर्मा, डॉ.अशोक अत्री, डॉ. बबीता गर्ग, डॉ. शरद गौड़, डॉ. मनीषा गुप्ता, प्रो. मीनू भूतानी, प्रो. हिमानी, गौरव और पंकज शर्मा मौजूद रहे। संवाद