फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करनाल-कैथल हाईवे पर पशुओं का जमावड़ा

Sat, 06 Dec 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पुंडरी में कैथल करनाल स्टेट हाईवे पर सड़क पर बैठे बेसहारा पशु - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। करनाल–कैथल स्टेट हाईवे पर पूंडरी क्षेत्र में बेसहारा पशुओं और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों

के कारण दुर्घटनाओं का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। हाईवे पर आए दिन गोवंश सड़क के बीच बैठ जाता है, जिससे अचानक सामने पशु आने पर वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है और टक्कर की आशंका बढ़ जाती है।

कई बार वाहन टकराने से पशु गंभीर रूप से घायल भी हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिले में इस वर्ष 272 सड़क हादसे दर्ज किए गए, जिनमें 161 लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूंडरी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की कार्यशैली बेहद लचर है, जिसके चलते हर समय हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन


रात में खड़े वाहन बन रहे हादसों की वजह : राहगीरों और स्थानीय लोग—बीरपाल सिंह, दिलबाग सिंह, शमशेर सिंह, मेलू, विनोद, राजेंद्र और नरेश—ने बताया कि हाईवे पर धान से भरे ट्रक, पराली व भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ अक्सर सड़क किनारे खड़ी रहती हैं। रात के समय इन वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप का अभाव होने के कारण वे अचानक सामने आ जाते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन


लोगों ने यह भी बताया कि तहसील से लेकर विधायक सतपाल जाम्बा के कार्यालय तक सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से बंद पड़ी हैं, जिससे अंधेरा हादसों को और बढ़ावा देता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन यदि समय रहते कदम उठाए, तो कई जानें बचाई जा सकती हैं और दुर्घटनाओं में होने वाले जानमाल के नुकसान को रोका जा सकता है।

राहगीरों की मांगें

n
हाईवे पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए

n
बेसहारा पशुओं को सुरक्षित स्थलों पर शिफ्ट किया जाए

n
बिना रिफ्लेक्टर टेप वाले वाहनों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए

n
हाईवे पर सड़क लाइटें तुरंत चालू करवाई जाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें