फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ब्यूटी पार्लर में भीड़, मेहंदी के लिए बुकिंग

Thu, 09 Oct 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
08kht_58_कैथल के अग्रसेन धर्मशाला के समीप मार्केट में करवाचौथ के पर्व के लिए नए कपड़े की खरीदार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। करवाचौथ का पर्व शुक्रवार को है। ब्यूटी पार्लर और मेकअप स्टूडियो में भीड़ बढ़ गई है कि मेकअप आर्टिस्ट देर रात तक ग्राहकों का मेकओवर करने में जुटे हैं। अच्छे मेंहदी आर्टिस्ट की बुकिंग भी फुल है। चूड़ी, बिंदी और साड़ी के बाद अब महिलाओं का ध्यान अपने लुक पर है, ताकि व्रत की शाम वे सबसे अलग नजर आएं। पार्लर में सजने-संवरने के साथ महिलाएं करवाचौथ की तैयारियों पर चर्चा करती भी नजर आ रही हैं।

तलाई बाजार में करवाचौथ त्योहार की रौनक बढ़ गई है। गलियों और दुकानों में महिलाओं की चहल-पहल साफ नजर आ रही है। बाजार में सुहाग का सामान, मेहंदी, साड़ी, चूड़ियां, बिंदी और श्रृंगार सामग्री खरीदने महिलाएं पहुंच रही हैं। इसी के साथ ब्यूटी पार्लर और सैलून में भी ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


ब्यूटी पार्लर में बढ़ा काम ः त्योहारों के नजदीक आते ही ब्यूटी पार्लरों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। महिलाएं फेशियल, हेयर कट और मेकअप पैकेज की बुकिंग कर रही हैं। निजी ब्यूटी पार्लर की संचालिका सोनम शर्मा ने बताया कि इस बार 30% तक की छूट दी जा रही है। सैलून मालिक अजय चौधरी ने कहा कि उन्होंने फेस्टिव ब्यूटी पैकेज निकाला है, जिसमें मेहंदी, हेयरस्टाइल और मेकअप एक साथ दिया जा रहा है।

त्योहार पर मेहंदी लगवाना महिलाओं का अहम हिस्सा है। मेहंदी आर्टिस्ट पूजा वर्मा ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार काम चल रहा है। महिलाएं अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी में अपने पति का नाम छुपाने में उत्साहित हैं। बाजार पहुंचीं रीना अग्रवाल ने बताया कि चमकदार ग्लिटर वाली चूड़ियां और हाथ से सजी हुई थालियां ज्यादा बिक रही हैं। ग्राहकों के लिए फेस्टिव डिस्काउंट भी रखा गया है।
दुकानदारों के चेहरे खिले

तलाई बाजार में दुकानदारों ने अपने स्टॉल रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाए हैं। नए डिज़ाइन के सुहाग के जोड़े, चूड़ियां और थालियां ग्राहकों को लुभाने के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। दुकानदार राजेश जैन ने बताया कि इस बार बिक्री उम्मीद से बेहतर चल रही है। महिलाएं पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइन दोनों पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

करवा चौथ का नाम दो शब्दों से बना है करवा और चौथ। करवा मिट्टी का विशेष घड़ा होता है, जिसे पूजा में जल या दूध भरकर चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए उपयोग किया जाता है। चौथ का मतलब है चतुर्थी तिथि, क्योंकि यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह पर्व पति की दीर्घायु, वैवाहिक सौभाग्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। -पंडित मुनिंदर, 11 रुद्री मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें