फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करोड़पति माजरा पर 57 लाख रुपये की देनदारी

Wed, 11 Sep 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। इनेलो के प्रत्याशी मंगलवार को रामपाल माजरा ने अपना नामांकन भरा। अपनी 40 वर्ष की राजनीति में रामपाल माजरा तीन बार पाई व कलायत से विधायक व मुख्य संसदीय सचिव रह चुके हैं। माजरा के शपथपत्र के मुताबिक, वह करोड़पति हैं लेकिन उन पर 57 लाख रुपये से ज्यादा की देनदारी भी है।

माजरा 1996 व 2000 के चुनाव में पाई हलका से नरसिंह ढांडा व तेजी मान को हरा कर विधायक बने। 2008 में हुए परिसीमन में कलायत विधानसभा आरक्षित से सामान्य श्रेणी में आ गई और वर्ष 2009 में हुए चुनाव में माजरा इनेलो की टिकट पर कांग्रेस के तेजी मान को 9400 मतों से हरा कर तीसरी बार विधायक बने।
विज्ञापन


रामपाल माजरा ने एलएलबी के साथ साथ बैचलर आफ लेजिस्लेटिव लॉ में बैचलर और एमए की डिग्री भी की है। माजरा पर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और उनकी स्वच्छ साफ सुथरी छवि वाले नेता की है।
विज्ञापन


चल व अचल संपत्ति ः माजरा के पास कुल 25 लाख 70 हजार 368 रुपये की चल व पांच करोड़ 20 लाख 84 हजार रुपए की अचल संपत्ति है। माजरा के ऊपर 57 लाख 45 हजार रुपये की देनदारी भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें