फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से लूटपाट मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। तीन फरवरी की शाम दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मियां मंडी में शाम के समय दुकान से बंद करके घर जा रहे टिंबर व्यापारी से मारपीट करते हुए नकदी, चांदी सिक्के तथा मोबाइल फोन लूटने के मामले में सीआईए-टू पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड के दौरान लूटी गई सपंत्ति बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ ने बताया कि गांधी नगर ढांड रोड कैथल निवासी सजंय बंसल की मियां मंडी में कूबेर टिंबर स्टोर के नाम से दुकान है। 3 फरवरी की शाम जब वह घर जाने के लिए दुकान बंद कर रहा था, तो अचानक दो युवक उससे मारपीट करते हुए पर्स व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। पर्स में करीब 4/5 हजार रुपये नकदी व 4 चांदी के सिक्के थे। थाना शहर में नामालुम व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज लूटपाट के उपरोक्त मामले को एसपी विरेंद्र विज के आदेशानुसार सीआईए-2 पुलिस के सुपूर्द किया गया था। सीआईए-2 प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में मामले की जांच एसआई सतपाल की टीम द्वारा करते हुए लगभग 19 वर्षीय आरोपी रवि निवासी कड़ोदा जिला झज्जर को गिरफ्तार कर आरोपी का न्यायालय से 27 जुलाई तक 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। आरोपी से पूछताछ के दौरान वारदात में लिप्त दूसरे अभियुक्त की पहचान कुलदीप उर्फ सोनू निवासी मकड़ौली जिला रोहतक के रुप में कर ली गई। आरोपी की निशानदेही पर उसके कड़ोदा स्थित रिहायशी मकान कमरा में रखे बैड के अंदर से लूटे गए दो चांदी के सिक्के व सैमसंग मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। आरोपी ने कबूला कि वे दोनों कैथल आए हुए थे, इस दौरान जब उनके पैसे खत्म हो गए तो वारदात को अंजाम देने उपरांत दोनो ट्रेन द्वारा फरार हो गए थे। शनिवार को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें