फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से गिरा खंभा

Sat, 15 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिनेमा रोड बहुत बड़ा जानी नुकसान होते-होते बच गया। शुक्रवार शाम को अनाज मंडी के सिनेमा रोड वाले गेट से बैक होता एक ट्रक पीछे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गया। टेढ़ा होकर गिरे बिजली के खंभे का हिस्सा वहां से गुजर रहे एक मोटर साइकिल पर आ टकराया तो मोटरसाइकिल अपने सवार समेत जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरे मोटर साइकिल सवार पर गिरता मगर इसी दौरान एक कार वहां से गुजरी कि जमीन की तरफ लहराता खंभा कार की ढिक्की पर जा अटका। पलक झपकने की सी तेजी से हुए इस तमाम घटनाक्रम ने वहां से गुजर रहे लोगों को एक बार तो सकते में डाल दिया।
विज्ञापन

हादसा होते ही ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। हादसे
के बाद शहर के कई हिस्सों की बिजली गुल हो गई जो कि दो घंटे बाद आई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें