फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: तीन और आरेपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुल 67 को किया जा चुका काबू

Tue, 11 Jan 2022 11:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का पेपर लीक करवाने के मामले की जांच के दौरान कैथल सीआईए-2 की टीम ने तीन और को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का पेपर लीक करवाने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का पेपर लीक करवाने के मामले की जांच के दौरान सीआईए-2 की टीम ने आरोपी रोहतक जिले के खरकड़ा निवासी सुधीर अहलावत, विदयानगर भिवानी निवासी मनजीत अहलावत व नरवाना हरिनगर निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सुधीर अहलावत ने अपने दोस्त मनजीत अहलावत के साथ रोहतक में विकास फरमाणा से 50 लाख रुपये में सौदा तय करके पेपर की फोटो कॉपी प्राप्त की थी और आगे उम्मीदवार तैयार करके उनको पेपर पढ़ाया था। 

मनजीत ने पेपर की एक फोटो कॉपी अपने दोस्त कुलदीप के माध्यम से जिला दादरी के बेरला निवासी नवनीत को 50 लाख रुपये में उपलब्ध करवाई थी। इस मामले में अब तक पुलिस  द्वारा सभी 11 इनामी आरोपियों सहित कुल 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


बता दें कि कैथल सीआईए-1 पुलिस की टीम ने सात अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में खापड़ निवासी संदीप व गौतम व प्योदा निवासी नवीन को आंसर की सहित काबू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें