जिले में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसको पीजीआई रेफर किया है। जानकारी के अनुसार गांव नरड़ निवासी 26 वर्षीय संदीप अपने दोस्त विकास निवासी मुंदड़ी के साथ शाम के समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुंदडी से गांव नरड़ आ रहा था। लेकिन जैसे ही वे नया बाईपास ड्रेन के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर दे मारी। इसके बाद राहगीर उन्हें अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने संदीप निवासी नरड़ को मृतक घोषित कर दिया। इसके बाद विकास की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
कलायत। हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बात्ता के पास कार व ट्राली के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जिला कैथल के नरड़ गांव के तीन व्यक्ति अपनी कार में शादी समारोह में से अपने गांव नरड़ की तरफ जा रहे थे।