फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, एक पीजीआई रेफर

Wed, 29 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन
विज्ञापन
 पूंडरी के गांव फरल के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव संगरौली निवासी सुभाष ने बताया कि 27 मार्च की शाम करीब छह बजे उसका 41 वर्षीय भाई सुखदेव मोटर साइकिल पर फरल की ओर से जा रहा था। तभी एक मोटर साइकिल चालक तेज गति व लापरवाही से बाइक चलाते हुए आया। उसने उसके भाई की मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण उसका भाई सुखदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया। 29 मार्च को उसकी निजी अस्पताल में भी तबीयत खराब हो गई। पीजीआई ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं जिस बाइक सवार के साथ सुखदेव की टक्कर हुई थी, वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पूंडरी थाना के हेड कांस्टेबल रामफल ने बताया कि फरल के पास यह हादसा हुआ था। हादसे में सुखदेव व दूसरी बाइक पर चालक व एक युवक सवार था। अभिषेक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको पीजीआई रेफर किया है। हादसे में संगरौली निवासी सुखदेव की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें