एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
एक दुकान का सौदा करवाने के बाद तहसील में खरीदार और बेचने वाला रजिस्ट्री करवाने पहुंचा लेकिन प्रॉपर्टी डीलर खरीदार के 13 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने डीएसपी की जांच के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 19-2 हुडा निवासी कैथल बलराज सिंह ने अपनी एक शॉप 16 लाख 31 हजार रुपए में बेचने का करार मुकेश रानी पत्नी सुनील कुमार निवासी राधा स्वामी कालोनी कैथल से किया था। दुकान खरीदार व बेचने वाले की बीच दुकान का सौदा प्रॉपर्टी डीलर संजय सिंगला निवासी तलाई बाजार कैथल ने करवाया था। करार अनुसार दुकान की रजिस्ट्री 4 अक्तूबर को करवानी थी। बयाने के तौर पर 3 लाख 31 हजार रुपये पहले ही बलराज सिंह ले चुका था। बलराज का कहना है कि वे रजिस्ट्री लिखवाने के लिए एक टाइपिस्ट के पास बैठे थे। दुकान खरीदने वाली महिला मुकेश रानी ने उसे बकाया 13 लाख रुपये दे दिए थे। रजिस्ट्री लिखवाने के बाद वह तहसील में रजिस्ट्री मुकेश रानी के नाम करवाने के लिए चला गया। 13 लाख रुपये की राशि कुछ समय के लिए प्रॉपर्टी डीलर एवं एजेंट संजय सिंगला ने अपने पास रख ली। उसने कहा कि आप रजिस्ट्री करवाकर आ जाओ उसके बाद यह राशि उन्हें सौंप दी जाएगी। बलराज ने बताया कि जब वे रजिस्ट्री करवाने के बाद वापस आए तो संजय मौके से लापता था। संपर्क करने पर उसका मोबाइल भी बंद मिला। उसके कार्यालय व घर भी पता किया गया, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।
मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। एसपी ने जांच डीएसपी को सौंपी। डीएसपी की जांच के बाद एस.पी. सुमेर प्रताप ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। जांच अधिकारी एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।