फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: छुट्टी मंजूर होने के बाद धरने पर बैठा पुलिस कर्मचारी, ओएचसी पर रवानगी न करने का आरोप लगाया

Sat, 01 Apr 2023 02:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल पुलिस कर्मचारी नरेंद्र ने बताया कि उसकी ड्यूटी कलायत में थी। उसकी टटियाना नाका पर ड्यूटी लगा दी थी। उसके मकान की दीवार गिरी हुई है। उसने ठीक करवाने के लिए छुट्टी के लिए आवेदन कर दिया। आवेदन के बाद उसकी सोमवार को छुट्टी मंजूर हो गई थी।
विज्ञापन
कैथल पुलिस कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल पुलिस में कार्यरत एक कर्मचारी छुट्टी मंजूर होने के बावजूद भी रवानगी न होने पर लघु सचिवालय में धरने पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन को भनक लगते ही कर्मचारी को उठाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी ने छुट्टी मंजूर नहीं होने तक धरने पर बैठने की पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी। इसके बाद आनन फानन में पुलिस विभाग ने कर्मचारी की रवानगी कर दी।

विज्ञापन


रोष प्रदर्शन के बाद कर्मचारी को भेज दिया छुट्टी पर
पुलिस कर्मचारी नरेंद्र ने बताया कि उसकी ड्यूटी कलायत में थी। उसकी टटियाना नाका पर ड्यूटी लगा दी थी। उसके मकान की दीवार गिरी हुई है। उसने ठीक करवाने के लिए छुट्टी के लिए आवेदन कर दिया। आवेदन के बाद उसकी सोमवार को छुट्टी मंजूर हो गई थी। इसके बाद ओएचसी राजेश कुमार से बार- बार रवानगी करने के लिए गुहार लगा रहा था, लेकिन उसकी रवानगी नहीं हो रही थी। इसके लिए उसने लघु सचिवालय के गेट पर धरना देने के लिए बैठना मजबूर हो गया है।

पुलिस कर्मी ने जताया रोष
रात को ड्यूटी करता है। दिन में वह ओएचसी से रवानगी के लिए गुहार लगाता है। इसके बाद कागजों में उलझा रहा है। पुलिस कर्मचारी ने बताया कि उसको छुट्टी के लिए मजबूर में रोष जताना पड़ा। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था उसके बाद पुलिस कर्मचारी की रवानगी करवा दी है। अब छुट्टी पर भेज दिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें