फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बाइक चोर पुलिस की गिरफ्त में

Thu, 14 Jan 2016 12:39 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली पुलिस ने दो दिन पहले पकड़े बाइक चोरों की निशानदेही पर तीन और बाइकें बरामद की हैं। वहीं, कांधला पुलिस ने मंगलवार रात तीन बाइक चारों को पकड़ कर छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जबकि  चार बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन


शामली कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व चोरी की बाइक के साथ दो बदमाशों को पकड़ा था, इनकी निशानदेही पर तीन और बाइक बरामद की। पकड़े गए आरोपियों के नाम गफ्फार पुत्र कय्यूम निवासी पंसारियान और शादाब पुत्र रियाजुलहसन निवासी राजोवाला शामली हैं। वहीं, कांधला पुलिस मंगलवार रात गंगेरू रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने दो बाइकों पर आ रहे पांच युवकों को रोका, इनमें से दो युवक फरार हो गए। जबकि पुलिस ने तीन युवकों को दबोच लिया। इनकी पहचान गिरजा, राशिद निवासी तिसंग और शाहरूख निवासी गुजरान कांधला के रूप में हुई।

 पकड़े गए आरोपी बाइकों के कागजात नहीं दिखा पाए। उन्होंने बताया कि यह बाइकें चोरी की हैं। बुधवार को एसपी विजय भूषण ने प्रेसवार्ता कर बाइक चोरों को मीडिया के समक्ष पेश किया। उन्होंने बताया कि शामली से बाइक चोरी के मामले में मुस्तकीम उर्फ मानू पुत्र यूसुफ निवासी पंसारियान और शौकीन पुत्र जब्बार निवासी कलंदरशाह फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


पकड़े गए चोरों ने शामली से पांच बाइकें चोरी करने की घटनाएं कबूली है। फिलहाल इनसे चार बाइक बरामद हुई हैं। एसपी ने बताया कि कांधला पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक चोर बेहद शातिर हैं। यह लोग गैंग बनाकर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इन्होंने कांधला से करीब दस बाइकें चोरी की हैं, इनमें से छह बाइकें बरामद हो गई है। यह गैंग हरियाणा के पानीपत में बाइक को बेचते थे।
 पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।  पिछले दिनों हनुमान रोड पर कपड़ों के शोरूम के सामने से बाइक चोरी का आरोपी भी पुलिस ने दबोच लिया। एसपी ने बताया कि बाइक चोर को पकड़ने में सीसीटीवी से मदद मिली। हालांकि उसका साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी बाइक चोरी कर चार से पांच हजार रुपये में बेचते थे। इनमें से अधिकतर बाइक  हरियाणा में बेची जाती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें