फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार रैकेट चलाने वाली महिला गिरफ्तार

Wed, 31 May 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
देह व्यापार रैकेट चलाने वाली महिला को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो हजार रुपये नकदी बरामद की गई। महिला के मकान में तीन कमरों से धंधे में शामिल 4 महिला और 4 पुरुषों सहित 8 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। उनके कब्जे से कुल 12,200 रुपये नकदी व 10 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपी महिला न्यायिक हिरासत में भेज दी गई।
विज्ञापन


एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि थाना प्रबंधक सिविल लाइन इंस्पेक्टर जसवंत सिंह की टीम ने खुराना रोड कैथल निवासी करीब 55 वर्षीय अधेड़ महिला को देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उससे व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से एक दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ में महिला ने कबूला कि उसने अपने सेठान मोहल्ला स्थित पुराने मकान को माता गेट निवासी अपनी एक रिश्तेदार महिला को दे रखा है। जहां वे दोनों मिलकर बाहर से लड़कियां बुलाकर वेश्यावृति का धंधा करवातीं हैं। शहर पुलिस को सूत्रों से 15 मई को रैकेट की जानकारी मिली थी जिसपर रेड कर मकान के तीन कमरों में 3 औरतों के साथ रंगरलियां मना रहे कैथल व जिला जींद के 4 युवक व अड्डा संचालिका सहित 8 गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें