फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट, धमकी देने के तीन मामलों में सात काबू

Sat, 21 Jan 2017 12:09 AM IST
kaithal beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट और धमकी देने के तीन मामलों में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीआरओ ने बताया कि थाना सिविल लाइन के हेडकांस्टेबल नरेश कुमार ने आरोपी कमल, सुनील, व रामफल निवासी मोहना व धर्मपाल निवासी फरल को गिरफ्तार किया है। मोहना निवासी विनोद कुमार की शिकायत अनुसार 13 जनवरी की रात आरोपियों ने उसे व उसके साथियों को सिविल अस्पताल में पुरानी रंजिशन मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रवक्ता ने बताया एक अन्य मामले में थाना कलायत पुलिस के सबइंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने आरोपी संदीप व उसके पिता कर्मबीर निवासी कुराड़ को गिरफ्तार किया है। रामफल निवासी कुराड़ की शिकायत अनुसार 27 जुलाई की रात आरोपी और साथियों ने घर में घुस कर ईंट से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों को अदालत द्वारा जमानत पर रिहा किया गया है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में शहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश कर दिया गया। पीआरओ ने कहा हलवाई का काम करने वाले बलविंद्र निवासी शिव कालोनी कैथल की शिकायत पर उसके पड़ोसी ममेरे भाई गोविंद उर्फ कुडिय़ा वीरवार को अपने पिता तथा छोटे भाई की पत्नी के साथ झगड़ रहा था। जब बलविंद्र ने उनका झगड़ा खत्म करने के लिए बीच-बचाव किया तो तैश में आए आरोपी ने कस्सी उठाकर हमला करने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। शहर पुलिस के हेडकांस्टेबल जगबीर सिंह ने आरोपी गोविंद उर्फ कुडिय़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें