फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट कॉलेज के बाहर छात्र पर हमला, घायल

Wed, 22 Feb 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
झगड़े के कारण सड़क पर जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर जाट कॉलेज के बाहर जा रहे एक छात्र पर कई युवकों ने लाठियों व डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी है। घटना करीब साढ़े बारह बजे की है। हमले का कारण रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जाट कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहे छात्र नवनीत कॉलेज के बाहर अपने एक सहपाठी के साथ जा रहा था। तभी कुछ युवक पीछे से आए। जिसने उस पर हमला कर दिया। इन युवकों ने उस पर लाठियों, डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर युवक फरार हो गए। बाद में लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उधर, झगड़े की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस व राइडर मौके पर पहुंचे। झगड़े के कारण करनाल रोड पर वाहनों को जाम लग गया। अस्पताल में नवनीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉलेज से निकलकर घर जा रहा था। पीछे से कुछ युवकों ने हमला कर उसे घायल किया है। हमले का कारण रंजिश बताई गई है।

सिविल लाइन थाना एसएचओ रामचंद्र ने बताया कि झगड़े के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। छात्र नवनीत ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें