फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के शहर के प्रमुख चौक पर चल रही थी बार

Mon, 20 Jun 2016 12:26 AM IST
beauro kaithal
विज्ञापन
शराब - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरियाणा के कैथल शहर के प्रमुख पिहोवा चौक पर सरकार व प्रशासन की नाक तले अवैध रूप से बार चलाई जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने बार पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया। साथ ही बार में अवैध शराब पहुंचाने वाले दो युवकों को पाड़ला रोड से फर्जी नंबर लगी गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के अनुसार कार्रवाई की है।
विज्ञापन



एसपी सुमित कुमार ने बताया कि एंटी स्मगलिंग स्टाफ प्रभारी एएसआई जोगिंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिहोवा चौक स्थित निर्मल बार में रेड की। जहां बार संचालक से बार का लाइसेंस दिखाने को कहा। बार संचालक लाइसेंस या अन्य कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने बार में कोयले की बोरियों सहित अन्य जगहों से 153 बोतल बीयर तथा 122 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की।

इस मामले में बार चला रहे अजय गुप्ता उर्फ टिंकू निवासी शोरा कोठी जाखौली अड्डा कैथल के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एएसआई जोगिंद्र सिंह ने कहा कि यहां अवैध रूप से बिना लाइसेंस के बार चलाया जा रहा था। कार्रवाई करते हुए यहां से अवैध शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन



वहीं पुलिस को यह भी पता चला कि बार में एक गाड़ी के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी होती है। जिस पर एएसआई सेवा सिंह की टीम पाड़ला बाईपास पर नाकाबंदी किए हुए थी। एक गाड़ी के चालक ने पुलिस का नाका तोड़कर गाड़ी भगा दी। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। जांच करने पर गाड़ी से 20 पेटी शराब बरामद हुई। जांच में गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी पाया गया। पुलिस थाना शहर में मामला दर्ज कर गाड़ी में सवार आरोपी कृष्ण कुमार निवासी गलाडी जिला संगरुर व विक्रम निवासी खरक पांडवा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें