फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो प्रदेश सचिव से मांगी रंगदारी: 50 लाख का इंतजाम कर लो, नहीं दिए तो परिवार को खत्म कर देंगे...

Sat, 11 Mar 2023 09:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, ढांड, कैथल (हरियाणा)

सार

आरोपी ने कहा कि वह उसे व उसके घर वालों को अच्छी तरह जानता है। 50 लाख का इंतजाम कर लो। कब, कहां और कैसे देने है। उसके लिए हम दोबारा कॉल करेंगे। अगर 50 लाख रुपये नहीं दिए और पुलिस को बताया तो उसे व उसके परिवार को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के ढांड में इनेलो प्रदेश सचिव से इंटरनेशनल कॉल के माध्यम से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। ढांड थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ढांड थाना को दी शिकायत में इनेलो प्रदेश सचिव संगरौली निवासी सोहन लाल ने बताया कि उसकी पीपली अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है और वह प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का काम करता है।

विज्ञापन


25 फरवरी को जब वह इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के साथ गुरुग्राम में पदयात्रा में भाग ले रहा था। उस समय सुबह के साढ़े नौ बजे इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले आरोपी ने कहा कि रुपये बहुत कमा लिए।

इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को कहा कि वह उसे व उसके घर वालों को अच्छी तरह जानता है। 50 लाख का इंतजाम कर लो। कब, कहां और कैसे देने है। उसके लिए हम दोबारा कॉल करेंगे। अगर 50 लाख रुपये नहीं दिए और पुलिस को बताया तो उसे व उसके परिवार को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि एक मार्च को फिर किसी अन्य नंबर से इंटरनेशनल व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल के माध्यम से रंगदारी मांगने वाले ने फिर वही बात दोहराई और कहा कि तुझे अपने बच्चे प्यारे नही लगते हैं।

उन्होंने तेरा इंतजाम कर लिया है। अब हम रंगदारी की रकम अपने आप ले लेंगे। पुलिस कार्रवाई की तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी।

पीड़ित सोहन लाल उर्फ सोनू ने बताया कि रंगदारी मांगे जाने के बाद से उनका परिवार सुरक्षित नहीं है। रात की नींद भी नहीं आ रही है। हर समय परिवार यह सोचता रहता है कि न जाने क्या होगा। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद भी अभी तक उन्हें किसी प्रकार की पुलिस सहायता नहीं मिली है।

जिससे परिजनों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा रोष है और मांग करते है कि उनके परिवार की जान माल की सुरक्षा की जाए। पीड़ित का कहना है कि रंगदारी मांगे जाने से वह उसका भाई डॉ. संदीप,विक्रम व समस्त परिजन सहमे हुए हैं।

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि संगरौली निवासी सोहन लाल की शिकायत पर इंटरनेशनल कॉल के माध्यम से रंगदारी मांगे जाने की शिकायत आई थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें