फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी फिर दागदार: JCB छोड़ने की एवज में मांगे एक लाख, 10500 रुपये की रिश्वत लेता पुलिस विभाग का चालक गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 08:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर में एसएचओ के बाद अब चालक विजिलेंस के हत्थे चढ़ा है। यमुनानगर की विजिलेंस टीम ने छछरौली थाना के चालक को 10500 रुपये की रिश्वत सहीत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विजिलेंस की गिरफ्त में आरोपी चालक, मामले में कार्रवाई करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में एक फिर खाकी दागदार हो गई। यहां पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों के रिश्वत लेने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां शुक्रवार को थाना साढौरा का एसएचओ धर्मपाल 50 हजार रुपये की रिश्वत के साथ काबू किया था वहीं अब छछरौली थाना में चालक 10500 रुपये की घूस लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया। 

विज्ञापन


 विजिलेंस टीम ने छछरौली थाने में तैनात ड्राइवर संजीव को रंगे हाथ रिश्वत लेने के मामले में काबू किया है। विजिलेंस टीम ने संजीव से 10500 बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा पकड़ी गई जेसीबी को छोड़ने के मामले में ड्राइवर एक लाख की मांग कर रहा था। थाना छछरौली में पड़ने वाले गांव नगला निवासी लुकमान ने विजिलेंस को शिकायत दी कि थाने में उसकी जेसीबी मशीन पुलिस द्वारा पकड़ ली गई है।

पुलिस ने जेसीबी मशीन छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की मांग की है। लुकमान की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने रेड कर थाने में तैनात ड्राइवर को 10500 की नकदी के साथ रंगे हाथ काबू किया है। विजिलेंस की टीम आरोपी संजीव को आगामी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें