फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Sun, 21 May 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यहां से लापता हुई एक युवती ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। सिविल लाइन पुलिस ने युवती के लापता होने के इस मामले को सुलझाते हुए पंजाब निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस के सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने आरोपी राजेश उर्फ काला निवासी लहरा घग्गा, जिला संगरूर पंजाब को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


12 मई को कैथल निवासी एक व्यक्ति की शिकायत अनुसार उसकी लड़की पड़ोस के गांव स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। जो 12 मई को घर से स्कूल के लिए निकली, परंतु देर शाम तक घर नहीं पहुंची। आस-पास व रिश्तेदारों के यहां भी उसका पता नहीं चल सका। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ने कबूला कि 12 मई की सुबह वह लड़की को फुसला कर शादी का झांसा देते हुए कुरुक्षेत्र भगा ले गया। शाम के समय वे कहीं जाने के लिए थानेसर रेलवे स्टेशन पर मौजूद था। जहां बातचीत दौरान लड़के ने शादी करने से इंकार कर दिया तो हताश हुई युवती ट्रेन के आगे कूद गई। उसे कुरुक्षेत्र में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 16 मई की रात युवती ने दम तोड़ दिया। लड़की के बैग व मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए आरोपी का अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें