फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को हारे प्रत्याशी के समर्थकों का हंगामा

Mon, 11 Jan 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बोपुर में हार से बौखलाए एक प्रत्याशी के समर्थकों ने विजयी उम्मीदवार और उसके साथियों को बूथ में ही घेर लिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान पोलिंग पार्टी भी बूथ में ही कैद होकर रह गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हवाई फायर करके गुस्साए लोगों को वहां से खदेड़ा। पुलिस ने इस मामले में दो दर्जन लोगों के खिलाफ केस किया है।
विज्ञापन


गांव बोपुर में रविवार शाम चार बजे जैसे ही वोटिंग खत्म होने वाली थी उसी समय बूथ पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। रात को करीब पौने दस बजे वोटिंग का काम निपटा तो चुनाव अधिकारियों ने दोनों पक्षों के मतगणना एजेंटों को बुलाकर वोटों की गिनती शुरू करवा दी। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों की भारी भीड़ जिसमें महिलाएं भी मौजूद थीं, स्कूल के बाहर जमा हो गई।

इसी बीच स्कूल के बाहर खड़ी भीड़ को गुलजार सिंह के जीतने और दूसरे महिला प्रत्याशी के हार जाने की खबर मिली तो हंगामा शुरू कर दिया। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने वोटिंग में धांधली का आरोप लगाकर नारे लगाने शुरू कर दिए। दूसरे पक्ष ने उल्टे नारे लगाए तो दोनों तरफ के लोग आपस में भिड़ पड़े।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट के अलावा ईंट पत्थर भी चले। लोगों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़ डाले। यहां एक पक्ष के समर्थक ज्यादा होने के कारण दूसरा पक्ष पीछे हट गया। इसी बीच बवाल कर रहे कुछ लोगों ने स्कूल के गेट को घेर कर एलान कर दिया कि वे विजेता गुलजार सिंह को बाहर निकलने नहीं देंगे। क्योंकि चुनाव प्रक्रिया निपट चुकी थी इसलिए जब विजयी प्रत्याशी गुलजार सिंह और उनके साथी पोलिंग बूथ से बाहर निकलने लगे तो हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की तथा कथित तौर पर मारपीट भी।

फोन पर सूचना पाकर चीका से पुलिस की एक टीम बोपुर पहुंची लेकिन गुस्साए लोगों ने पुलिस को आगे बढ़ने नहीं दिया। जब लोग शांत नहीं हुए और विजयी पक्ष पर हमले को उतारू हो गए तो पुलिस ने हवा में फायर करके लोगों को खदेड़ा।

एसएचओ चीका धर्मपाल रेहड़ा ने बताया कि अगर पुलिस हवा में फायर करके लोगों को न भगाती तो वे दूसरे पक्ष के साथ कोई खतरनाक हरकत भी कर सकते थे। आधी रात को जाकर कहीं पोलिंग टीम और विजेता उम्मीदवार को राहत मिल सकी।

चीका पुलिस ने गांव बोपुर के नवनिर्वाचित सरपंच गुलजार सिंह की शिकायत पर जसविंद्र कौर, उनके पति जसवंत सिंह, रणधीर सिंह, परमजीत, जोगिंद्र सिंह, दलविंद्र सिंह, कुलविंद्र सिंह, कारज सिंह, हरभजन सिंह, गुरजिंद्र सिंह तथा निशान सिंह सहित दो दर्जन से अधिक ज्ञात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें