कोचिंग सेंटर से युवती का पीछा करना युवकों को महंगा पड़ गया। युवती ने आसपास के लोगों को एकत्रित किया और मनचले युवकों के बारे में बताया। लोगों ने युवकों की जमकर धुनाई कर उन्हें महिला पुलिस को सौंप दिया। महिला पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। महिला थाने में दी शिकायत के अनुसार एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह प्रतिदिन एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग लेने के लिए आती है।
कुछ दिन से एक गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी युवक व उसके साथ अन्य पांच युवक उसका कार में बैठकर पीछा करते थे। जिसके कारण वह काफी परेशान थी। चंदाना गेट पर आरोपी युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
जिसकी शिकायत उनसे आसपास के लोगों से की। लोगों ने युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि पुलिस ने बुढ़ाखेड़ा निवासी अज्ञात युवक व पांच अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।